कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया एवं केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया।
कार्यक्रम में टीम मेंबर पवन पाटिल द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के उद्देश्य को बताते हुए कहा की इस सप्ताह को मनाने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को चाइल्ड लाइन का दोस्त बनाना।
सब सेंटर नेपानगर के समन्वयक आशीष ठाकुर ने बाल दिवस के बारे में बताते हुए बच्चों को एक कहानी सुनाई इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन दिए गए जिसमें ममता संस्था के जिला समन्वयक सुनील सेन ने बच्चों को खेल के माध्यम से बताया कि कोई भी कार्य करते हुए सजग रहे यह सिखाया।
बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती विजया सिंह चौहान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहां की यदि कोई बालक जो गरीबी रेखा के नीचे आता है और ह्रदय के ऑपरेशन कि उसे आवश्यकता है तो संस्था के माध्यम से उसकी मदद करने का प्रयत्न करेंगे चाइल्डलाइन द्वारा उपस्थित बच्चों एवं अतिथियों को स्वल्पाहार करा कर सभी का आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र सलूजा, सदस्य श्रीमती रजनी गट्टानी, विजया सिंह चौहान ममता एनजीओ से सुनील सेन सहारा बालगृह के निदेशक मुकेश दरबार अधीक्षक सुरेश देवड़े सभी स्टाफ चाइल्डलाइन बुरहानपुर से परामर्शदाता सुषमा गवई सदस्य पवन पाटिल, फ्रैंक एंथोनी, अभिलाषा चौबे मयूर महाजन, अक्षय महाजन, दुर्गा मुजाल्दे, नीरल टोप्पो नेपानगर चाइल्ड लाइन से समन्वयक आशीष ठाकुर, सदस्य सुनील शिंदे, शेख वसीम, पूजा नरवाडे सहित लगभग 20 बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पवन पाटिल द्वारा किया गया आभार मयूर महाजन द्वारा प्रकट किया गया
Tags
बुरहानपुर समाचार