कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं हाल ही में कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दे दिया उन्होंने 1947 को मिली आजादी को भीख बता दिया और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा कंगना के इसी बयान पर देश मे बवाल खड़े हों रहे है
बुरहानपुर जिले में भी इसी को लेकर विरुद्ध जारी है सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता युवा नेताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोंढ़ा को ज्ञापन सौंपकर बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है नूर काज़ी ने कहा की अभिनेत्री का यह बयान देश के खिलाफ है और देशद्रोही है कांग्रेस ने सवाल उठाए है कि पदमश्री एवार्ड विशेष क्षेत्र और सेवाओं के लिए दिए जाते है कंगना ने ऐसा कौनसा योगदान दिया जिस के लिए उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया है, उन का ऐसा कोई योगदान देश के समक्ष नही है कांग्रेस ने राष्ट्रपति से जहां सम्मान वापस लेने की अपील की है वहीं उन पर उनके ब्यान के लिए देशद्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग की है।
एसपी को दिए ज्ञापन के अवसर पर अधिवक्ता संतोष देवताले, हमीद काजी, पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन, शैली कीर, नूर काजी सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार