एस_डी_बर्मन
अन्य नाम बर्मन दा
जन्म - 1 अक्टूबर 1906 भूमित्रिपुरा बांग्लादेश
निधन - 31 अक्टूबर 1975 मुंबई
विख्यात_सचिन_देव
बर्मन हिन्दी और बांग्ला फिल्मों के विख्यात संगीतकार और गायक थे। उन्होंने अस्सी से भी ज़्यादा फ़िल्मों में संगीत दिया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में मिली, अभिमान, ज्वैलथीफ़, गाइड, प्यासा, बंदनी, सुजाता, टैक्सी ड्राइवर जैसी अनेक इतिहास बनाने वाली फिल्में शामिल हैं।
संगीत की दुनिया में उन्होंने सितारवादन के साथ कदम रखा। कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 1932 में कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर पर अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बाँग्ला फिल्मों तथा फिर हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया।
बर्मनदा के बारे में फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बात प्रचलित थी कि वो तंग हाथ वाले थे यानी ज़्यादा खर्च नहीं करते थे। उन्हें पान खाने का बेहद शौक था और वो अपने पान भारतीय विद्या भवन, चौपाटी से मंगाते थे। वो फ़ुटबॉल के शौकीन थे। एक बार मोहन बागान की टीम हार गई तो उन्होंने गुरुदत्त से कहा कि आज वो खुशी का गीत नहीं बना सकते हैं। यदि कोई दुख का गीत बनवाना हो तो वो उसके लिए तैयार हैं। दरअसल वो जो भी काम करते थे, पूरी तल्लीनता के साथ करते थे।
#प्रमुख_फिल्में
मिली
अभिमान
ज्वेल थीफ
गाइड
प्यासा
बंदनी। ये उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं।
#पुरस्कार_सम्मान
1958- संगीत नाटक एकैडमी एबार्ड
1958- एशिया फिल्म सोसायटी एबार्ड
1970- सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्म आराधना के लिए
#उनके_गाए_कुछ_गीत
इन गीतों में संगीत भी स्वयं उनका ही है:
१)वहाँ कौन है तेरा
२)ओ माझी मेरे साजन हैं उस पर
३)मेरी दुनिया है माँ तेरे आँचल में
पुण्यतिथी अवसर विनम्र अभिवादन🙏🌹
Tags
व्यक्ति विशेष