● 8 जनवरी 1929 को जन्मे, सईद जाफरी भारतीय-ब्रिटिश एक्टर थे। उन्होंने रेडियो, स्टेज, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय किया था।
● सईद जाफरी कई भाषाएं बोल सकते थे। उन्होंने कई ब्रिटिश, अमेरिकन और भारतीय फिल्मों में अभियन किया है।
● सईद जाफरी को अस्सी और नब्बे के दशक में ब्रिटेन में एशिया मूल के सबसे बेहतर अभिनेता के रूप में माना गया।
● साल 1995 में सईद जाफरी को उनके ड्रामा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ऑनरी कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर के सम्मान से नवाजा गया।
● ऑनरी कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर सम्मान पाने वाले सईद जाफरी पहले एशियाई अभिनेता थे।
● साल 1998 में सईद जाफरी ने अपने जीवन पर आधारित संस्मरण जारी किया। जिसमें उन्होंने अपने जीवन के हर पहलू पर लिखा।
● सईद जाफरी, ब्रिटिश राज में पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में जन्मे थे। उनके पिता डॉक्टर हामिद हुसैन जाफरी थे।
● सईद जाफरी की शिक्षा मिंटो सर्किल अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में हुई थी।
● सईद जाफरी की दूसरी पोस्ट ग्रेज्युएट डिग्री अमेरिका के कैथोलिक युनिवर्सिटी से थी। इसके लिए उन्हें पूरी स्कॉलशिप मिली थी।
● सईद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत एक थिएटर कंपनी 'युनिटी थिएटर' की स्थापना के साथ की। यह कंपनी दिल्ली में स्थापित की गई थी।
● उनके थिएटर में टेनिसी विलियम, क्रिटोफर फ्रेय, विल्डे और शेक्सपियर की कृतियों पर काम किया।
● सईद जाफरी की पहली शादी अभिनेत्री और टीवी शेफ एंकर मधुर जाफरी से हुई थी। इनके साथ सईद जाफरी का 1965 में तलाक हो गया।
● सईद जाफरी के पहली शादी से तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी सकिना जाफरी अभिनेत्री हैं।
● सईद जाफरी ने विदेशी अभिनेताओं में सीन कॉनेरी, माइकल कैने और पिअर्स ब्रॉनसन जैसे बड़े नामों के साथ काम किया है।
● सईद जाफरी ऐसे पहले भारतीय अभिनेता थे जो शेक्सपियर के नाटकों का मंचन करने युनाइटेड स्टेट्स के टूर पर गए थे।
● सईद जाफरी ऐसे पहले एशियाई अभिनेता थे जिन्हें ब्रिटिश और कनैडियन अकेडमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था।
● सईद जाफरी पहले भारतीय अभिनेता थे जिन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अम्पायर (ओबीई) अवॉर्ड ड्रामा में उनके काम के लिए दिया गया।
● सईद जाफरी ने ऑल इंडिया रेडियो के रेडियो डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था।
● सईद जाफरी अमेरिका में भारतीय सरकार के पर्यटन विभाग के पब्लिसिटी और एडवर्टाइजिंग डायरेक्टर के तौर पर 1958 से 1960 तक नियुक्त रहे।
● फर्राटे दार अंग्रेजी बोलने वाले सईद की हिंदी और उर्दू पर गजब की पकड़ थी। वे 100 से भी अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
● बीबीसी की वर्ल्ड सर्विस के लिए सईद जाफरी ने सैकड़ों हिन्दी, उर्दु और अंग्रेजी में स्क्रिप्ट लिखीं और प्रदर्शित की थीं।
● साल 1997 में बीबीसी की वर्ल्ड सर्विस सीरिज के 'ए सुटेबल बॉय' के सभी 86 कैरेक्टरों के लिए सईद जाफरी की आवाज का इस्तेमाल किया गया था।
● सईद जाफरी को बीबीसी रेडियो फॉर प्ले द पंप के लिए प्रिक्स इटालिया का अवार्ड दिया गया था। इसमें उन्होंने किरदारों के लिए सर माइकल रेडग्रेव के साथ अपनी आवाज दी थी।
● सईद जाफरी जबरदस्त मिमिक्री करते थे। अपने स्कूल के दिनों से ही उन्होंने अपने टीचरों की नकल उतारना शुरू कर दिया था।
● सईद जाफरी अपने लंदन स्थित घर में ब्रेन हेमरेज से गिरे और फिर कभी होश में नहीं आए। 15 नवम्बर 2015 को लंदन में उनका निधन हो गया।