घर में लगा रखी है तुलसी तो इन बातों का रखें ध्यान
◆ तुलसी का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह दक्षिण दिशा में न हो। इसे अशुभ माना जाता है।
◆ तुलसी का पौधा हमेशा गमले में लगाना चाहिए। कहा जाता है कि जमीन पर तुलसी का पौधा लगाने से अशुभ फल मिलता है।
◆ अगर आवश्यक न हो तो तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। घर में तुलसी के पौधे की ठीक से देखभाल करनी चाहिए।
◆ रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते कभी नहीं तोड़ने चाहिए।
◆ अगर आपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है तो उसकी उचित देखभाल करना जरूरी है।
◆ ध्यान रखें कि यह सूख न जाए और यदि मर जाए तो तुरंत उस स्थान पर एक नया पौधा लगाएं। सूखे पौधे को कूड़ेदान में न फेंके बल्कि नदी में छोड़ दें।
◆ हर शाम तुलसी के पास घी या सरसों तेल का दीपक जलाकर रखें। एेसा करने से भगवान खुश होते हैं
◆ तुलसी की पत्तीयां कभी भी पैरों के नीचे नहीं आनी चाहिए। गिरी हुई तुलसी के पत्तों को हाथ से उठाकर मिट्टी में दबा दें।