* दुनिया में बच्चों को सम्मान देने के लिए बाल दिवस मनाया जाता है
* दुनिया के लगभग सभी देशों में किसी न किसी तिथि को बाल दिवस मनाया जाता है
* भारत में यह दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है
* भारत में बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है
* बाल दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका में 1856 में हुई थी
* शुरुआत में बाल दिवस हर साल जून महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता था
* संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाने की शुरुआत की
* असल में 20 नवंबर 1959 को संयुक्त राष्ट्र में बाल अधिकारों के घोषणा पत्र को स्वीकार किया था इसी कारण इसी दिन यह दिवस मनाया जाता है
* अरब जगत के अलावा करीब एक दर्जन अन्य देशों में भी बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाया जाता है
* करीब 4 दर्जन देशों में वर्ष 1950 से अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस 1 जून को ही बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है
* भारत के पड़ोसी देशों में बाल दिवस
> बांग्लादेश - 17 मार्च
> पाकिस्तान - 1 जुलाई
> चीन - 4 अप्रैल
> श्रीलंका - 1 अक्टूबर
* 1956 से ही भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जा रहा है
* यह दिन हमें इस बात की याद दिलाता है कि हर बच्चा खास है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके मूल जरूरतों और पढ़ाई-लिखाई की जरूरतों को पूरा होना बेहद जरूरी है
* यह दिन बच्चों को उचित जीवन देने के लिए भी याद दिलाता है
* भारत का संविधान संयुक्त राष्ट्र के ही अनुरूप बच्चों के संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए कई सुविधाएं देता है जैसे
> अनुच्छेद 15 (3) : राज्य को बच्चों एवं महिलाओं के लिए सशक्तिकरण के लिए अधिकार देता है
> अनुच्छेद 21ए : राज्य को 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए अनिवार्यता मुफ्त शिक्षा देने के लिए कानूनी रूप से बाध्य करता है
> अनुच्छेद 24 : बाल श्रम को प्रतिबंधित तथा गैरकानूनी बनाता है
> अनुच्छेद 39(ई) : बच्चों के स्वास्थ्य और रक्षा की व्यवस्था के लिए राज्य को कानूनी रूप से बात करता है
> अनुछेद 39(एफ) : बच्चों के गरिमामई विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य की नैतिक जिम्मेदारी बनाता है
Tags
ज्ञान सँसार