अगर आप भी रज़ाई में मुंह ढक कर सोते हैं तो हो जाएं सावधान

सर्दियों का मौसम है तो ज़ाहिर सी बात है कि रजाई-कंबल ओढ़कर सोना सेहत के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आप किसी कारण से मुंह ढककर सर्दियों में सोते हैं तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा करने से सिरदर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को ऐसा करने से कई तरह की समस्या जैसे सिरदर्द, उल्टी, चक्कर आना, सीने में भारीपन लगने की दिक्कत आ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी परिस्थिति में कमरे को खुला रखना चाहिए।

डाक्टर के मुताबिक रजाई, कंबल से मुंह ढक कर सोने से दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। जिसकी वजह से सिरदर्द, जी मचलाना और अन्य दिक्कत होती है। यह समस्या एक दो दिन में सही हो जाती है

ब्लोअर, हीटर जलाकर सोने से भी दिक्कत

बंद कमरे में गर्माहट के हीटर, ब्लोअर जलाकर सोने से भी सिरदर्द, चक्कर आना, सांस फूलने जैसे कई समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसके लिए कमरे में वेंटिलेशन काफी जरूरी है। इसीलिए कोशिश की जानी चाहिए कि कम से कम बंद कमरों में हीटर को चलाया जाए।

बच्चों को भी हो रही है परेशानी

बाल रोग विभाग के मुताबिक सर्दियों के मौसम में सर्दी, खांसी, कोल्ड डायरिया, बुखार के साथ सिरदर्द की दिकक्तें बच्चों में बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में सर्दियों के मौसम में छोटे बच्चों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।

दिल और दिमाग के साथ ही सर्दी का हमला गुर्दे और लीवर पर होने लगा है। ठंड के मौसम में शरीरिक गतिविधियां पहले ही सुस्त रहती है। इसके अलावा आप अगर तला, भुना, मसालेदार खाना खाएंगे तो आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है। 

चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में बुजुर्गों की आंते आसानी से सिकुड़ जाती है। इसके अलावा अधिक भारी भोजन आसानी से पच नहीं पाता है। इसके कारण उल्टी और दस्त शुरू हो जाते है। यह स्थिति गुर्दों के लिए काफी गंभीर मानी जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post