21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस क्यों मनाया जाता है ? आइये जानते हैं पुलिस के बारे में

भारत में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस (Police Commemoration Day) मनाया जाता है। यह दिन उन बहादुर पुलिसकर्मियों को याद करने और सम्मान देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पुलिस स्मृति दिवस 1959 में उस दिन की याद दिलाता है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा बीस भारतीय सैनिकों पर हमला किया गया था, जिसमें दस भारतीय पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी और सात कैद हो गए थे। उस दिन से, शहीदों के सम्मान में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आइये जानते हैं पुलिस (Police) के बारे में -

* पुलिस भी एक प्रकार का सुरक्षा बल होता है
* पुलिस का उपयोग व चयन देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की सुरक्षा के लिए किया जाता है
* पुलिस का कार्य कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध को रोकना, अपराध की जांच करना, अपराध करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी करना, किसी व्यक्ति के जान, माल और आजादी की सुरक्षा करना हैं
* दुनिया भर के देशों की पुलिस के पास अलग-अलग कानूनी धाराएं होती है और प्रत्येक धारा की अलग-अलग सजा होती है
* पुलिस किसी भी व्यक्ति पर अपराध का आरोप होने पर ही उसे गिरफ्तार कर सकती है केवल शिकायत अथवा शक के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है
* पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो  (BPR&D) की स्थापना पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के बारे में भारत सरकार के उद्देश्य को पूरा करने के लिए 28 अगस्त, 1970 को की गई थी
* BPR&D के अनुसार, 1829 में पहली आधुनिक मेट्रोपोलिटन पुलिस लंदन में थी, उन्होंने अपना एक यूनिफार्म बनाया था
*  भारतीय पुलिस की ड्रेस खाकी रंग की है जो हल्के पीले और भूरे रंग का मिश्रण है
* 18वी शताब्दी मे ब्रिटिश पुलिस के जवान अपनी सफ़ेद यूनिफार्म को मटमैले रंग से रंगने लगे थे उस समय इसे खाक कहा जाता था
* खाकी का अर्थ होता है मिट्टी का रंग खाकी रंग विश्व के बहुत से देशों की आर्मी इस्तेमाल करती हैं
* 1847 में सबसे पहले सर हेनरी बर्नेट लम्सडेन आधिकारिक तौर पर खाकी वर्दी को चलन में लाये
* मध्य प्रदेश पुलिस में मूछों को बढ़ाने के लिए विशेष भत्ता दिया जाता है
* भारत में ज्यादातर पुलिस वालों को सप्ताहिक छुट्टी नहीं मिलती
* ब्यूरो ऑफ़ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की 2014 की रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत पुलिस वाले रोजाना 8 घंटे से ज्यादा काम करते हैं
* भारत में जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल बहुत कम है संयुक्त राष्ट्र के 454 व्यक्तियों पर एक पुलिस जवान के मानक के विपरीत भारत मे प्रति 720 व्यक्तियों पर एक पुलिस जवान आता है, जो भारत के गृह मंत्रालय के मानक 547 से भी काफी कम है
* 2004 में जोर्जिया मे लगभग 30,000 पुलिस वालों को भ्रष्टाचार के कारण नौकरी से निकाल दिया गया और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए कांच के पुलिस स्टेशन बनाये गए जिसके सकरात्मक परिणाम आये और लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा
* नॉर्वे में पुलिस अधिकारी बनने के लिए तीन साल पुलिस स्टडीज मे ग्रेजुएशन करना होता है
* जापानी पुलिस भागती हुई गाड़ी पर पेंट की गोली दागती है
* SHO पुलिस थाने का इंचार्ज होता है
* DSP मेट्रोपोलिटन शहरों में असिस्टेंट कमिश्नर होता है
* SP जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में DM की मदद करता है
* SSP जिले के पुलिस प्रशासन का इंचार्ज होता है, जो जिला मजिस्ट्रेट के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में काम करता है
* DIGP राज्य के तीन-चार जिलों का इंचार्ज होता है
* IGP राज्य स्तर के पुलिस प्रशासन का इंचार्ज होता है
* 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता 

Post a Comment

Previous Post Next Post