बुरहानपुर/8 सितम्बर, 2021/- प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव कल जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे खण्डवा से प्रस्थान 1.30 बजे धुलकोट पहुँचेंगे। दोपहर 2.30 बजे शासकीय महाविद्यालय धुलकोट नवीन भवन का भूमिपूजन करेंगे तत्पश्चात दोपहर 3 बजे धुलकोट से खकनार के लिए प्रस्थान कर 4.30 बजे खकनार में शासकीय महाविद्यालय के नवीन भवन का भूमिपूजन करेंगे।
मंत्री श्री यादव खकनार से बुरहानपुर के लिए प्रस्थान कर सायंकाल 6.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे एवं सायंकाल 7.18 बजे बुरहानपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags
बुरहानपुर समाचार