जिला पुरात्तव, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक 10 सितम्बर को होगी आयोजित

बुरहानपुर/8 सितम्बर, 2021/- अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुरात्तव, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद बुरहानपुर (डीएटीसीसी) द्वारा जिले में स्वच्छता पखवाडे़ का आयोजन किया जाना है।

मध्य प्रदेश शासन पर्यटन विभाग, भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में संचालित अन्य समस्त योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु दिनांक 10 सितम्बर, 2021 को सायंकाल 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में जिले के संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं डीएटीसीसी सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post