बुरहानपुर - जल जीवन मिशन के तहत बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुए कार्यो एवं बेहतरीन कार्य प्रबंधन अपनाने की शैली, मध्य प्रदेश के अन्य जिले जहाँ जल जीवन मिशन के तहत कार्य किया जा रहा है अपनायें। यह बात कलेक्टर्स, कमिश्नर्स वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्मय से विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।
बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश का एक ऐसा जिला है, जहाँ जल जीवन मिशन के तहत शत-प्रतिशत जल घर-घर पहुँचाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बधाई व शुभकामनाएं दी। शीघ्र ही मिशन के तहत प्रगतिरत् कार्यो को पूर्ण किया जाना है।
‘‘एक जिला एक उत्पाद‘‘ विषय पर जिलेवार समीक्षा की गई। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर के संदर्भ में एक जिला एक उत्पाद में विभिन्न जिलों में ईकाइयां शुभारंभ की जायेगी। इसी श्रृंखला में बुरहानपुर में 2 रायपेनिंग चेम्बर एवं टेक्सटाईल्स क्षेत्र में 10 करोड़ के प्लांट का शुभारंभ किया जायेगा। आपराधिक प्रकरणों के निराकरण में बुरहानपुर जिले में उल्लेखनीय कार्य किये गये है।
समीक्षा बैठक में बुरहानपुर एनआईसी कक्ष से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारीगण शामिल रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार