बुरहानपुर - भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को जिलेभर के मंडलों और जिला मुख्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यालय में भी जयंती मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत में हर साल 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। अंत्योदय दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा 25 सितंबर, 2014 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती के अवसर पर ‘अंत्योदय दिवस’ की घोषणा की गई थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही अंत्योदय का नारा दिया था। अंत्योदय का अर्थ है समाज के अंतिम छोर तक आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्थान करना है। हमें अपने जीवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए।
इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, लक्ष्मण महाजन, गोकुल पाटिल, रवि गावडे, विपुल कानगो, विवेक श्रीमाली, राहुल जोशी, महेश चौहान, अमित वारुड़े, गोकुल तायडे, ईश्वर चौहान, गजेंद्र पाटिल, शिवकुमार पासी, अशोक कुरील, चंद्रेश भाले, मुफ्फद्दल हुसेन आदि उपस्थित थे।
वृद्धाश्रम में फल वितरण
अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बुरहानपुर की और से भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अनुसार वृद्धाश्रम में फल वितरण किया गया। जिसमें जिला महामंत्री डॉ मनोज माने, जिला अध्यक्ष गोकुल तायड़े, उपाध्यक्ष ईश्वर चौहान, शिव कुमार पासी, अशोक कुरील, राजकुमार वाघ, एडु महाले, देवराम रायसरदार, अशोक लहासे, ईश्वर बिल्लोरे, जितेंद्र मेढ़े, योगेश पाटिल आदि मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार