जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन की लगायी गयी , कलेक्टर ने विशेष पूजा कर मशीन की टेस्टिंग शुरू करवाई

बुरहानपुर - पूरे प्रदेश में पहला सरकारी जिला अस्पताल  बुरहानपुर है जहां पर सिटी स्कैन मशीन लगाई गई है इस मशीन के लग जाने से बुरहानपुर की गरीब जनता को अब मोटी रकम देकर निजी चिकित्सालयों सिटी स्किन मशीनों पर जांच करवाना नहीं पड़ेगी।

शासन के मापदंडों के अनुसार कम कीमत पर गरीबों को यह सुविधा मुहैया होगी जिसकी शुरुआत हो चुकी है कलेक्टर प्रवीण सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मशीन प्रोजेक्ट सीईओ मनीष शर्मा के साथ मिलकर पूजा की इसके बाद वह सीटी स्कैन मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे सीटी स्कैन मशीन का निरीक्षण करने के बाद जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह और मनीष शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह मशीन अभी कुछ दिन टेस्टिंग पर रहेगी।
ततपश्चात इसका शुभारंभ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किया जाएगा, शासन के मापदंड अनुसार जो कीमत तय की जाएगी उतना ही शुल्क लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post