बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भाजपा कार्यालय में आगामी 26 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर को लेकर बैठक हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया अभियान के तहत रविवार 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भारत मैदान स्कूल शनि मंदिर के पास स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। जिसमें सभी बीमारियों से संबंधित चिकित्सक मौजूद रहेंगे। जिसमें नाक कान, गला, त्वचा, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित अन्य डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट व अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित किया जाएगा। सभी से शिविर का लाभ लेने की अपील की गई।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मनोज माने, डॉ.रमेश मिश्रा, डॉ. देवेन्द्र पाटीदार, डॉ. मनोज अग्रवाल, डॉ. तरुण चौकसे, डॉ. अरुण सूर्यवंशी, डॉ. योगेश हटकर, हिदायत उल्ला, अब्दुल अहद, अताउल्ला खान, वाजिद भाई, सलमान भाई आदि मौजूद थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार