माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा तीज़ त्यौहार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बुरहानपुर - माहेश्वरी समाज की महिलाओं द्वारा तीज पर्व स्वतंत्र दिवस और जन्माष्टमी को लेकर समाज के मांगलिक भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जहां एक और देशभक्ति के तराने गूंजे तो वहीं दूसरी ओर तीज पर्व की छटा बिखेरती महिलाओं ने सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और जन्माष्टमी को लेकर भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी के साथ साथ राधा कृष्ण के सुंदर सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम में कोरोना महामारी को लेकर संदेश के रूप में नाटक प्रस्तुत किया गया। 

इस अवसर पर महेश्वरी समाज की महिला मंडल अध्यक्ष सरला लखोटिया, सचिव मुस्कान लखोटिया, कोषाध्यक्ष संगीता कोठारी, उपाध्यक्ष सुलोचना लखोटिया और समाज की सभी महिलाओं ने भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post