बुरहानपुर - आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी एवं पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दिक्षित, जिला अध्यक्ष रियाज खोकर ने मोदी जी की केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मात्र 15 दिन में फिर ₹25 गैस के दाम बढ़ा दिए इसके पूर्व 17 अगस्त को केंद्र की मोदी जी सरकार ने ₹25 गैस के दाम बढ़ाए थे।
पिछले 7 वर्षों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी होकर ₹950 हो गई है वही कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने ₹75 बढ़ा दिए जो कि अब ₹18500 मे मिलेगा 2021 में अभी तक गैस सिलेंडर ₹190 50 पैसे महंगा हुआ है इस महंगाई की मार से गरीब जनता से लेकर मध्यम वर्गीय परिवार पर बहुत ज्यादा असर होगा।
एक तरफ सरकार उज्जवला गैस की सुविधा देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर महीने में दो बार दाम बढ़ाकर सरकार आम जनता से बदला ले रही है उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत जिनको भी सुविधा मिली है सिलेंडर के दाम आसमान छूने के कारण आम गृहिणी लकड़ी जला रही है,आम जनता हलकान हैं केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हैं।
आम आदमी पार्टी बुरहानपुर केंद्र सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करती है केंद्र सरकार चाहे तो पेट्रोल गैस डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाकर दाम कर सकती है लेकिन नहीं कर रही है आम जनता पर कर पर कर थोपे जा रही है आम आदमी पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता श्री शांतनु पाटीदार, सादिक अख्तर ,मोंटू संयास, नईम अख्तर ,श्रीमती नीतू मिश्रा, हेमलता पवार, विजया खानवे, सेक वसीम ,अनिल पान पाटील ,जोशना पान पाटील आदि सभी ने आम जनता के हित में तुरंत फैसला वापस लेने की अपील की है
Tags
बुरहानपुर समाचार