मुख्यमंत्री ने रेडीमेड गारमेंट उद्योग का किया भूमिपूजन, कहा उद्योगों को सुविधाएं देना हमारी नीति हमारा धर्म

भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं देना हमारी नीति है, हमारा धर्म है। हम आने वाले दिनों में रोजगार, रोजगार और रोजगार को बढ़ावा देंगे। अचारपुरा में लगने वाले इस गारमेंट उद्योग से महिलाओं को अधिकतम रोजगार मिल सकेगा क्योंकि ऐसे कामों में उनकी भागीदारी अधिक  होती है। उन्हें बुलाएं और उद्योग की व्यवस्था से अवगत कराकर ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ने का काम करें।

सीएम चौहान ने ये बातें राजधानी के अचारपुरा में गोकुलदास एक्सपोर्ट्स रेडीमेड गारमेंट उद्योग के भूमिपूजन समारोह में कहीं। दस एकड़ जमीन पर तैयार होने वाली इस औद्योगिक इकाई में 110 करोड़ का पूंजी निवेश किया जाएगा जिसमें चार हजार से अधिक स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्लांट में तीन चौथाई से अधिक महिलाएं काम करेंगी। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला, गोकुलदास रेडीमेड गारमेंट के सीएमडी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम चौहान ने 16.81 करोड़ की लागत से नर्मदा जल प्रदाय पाइप लाइन का लोकार्पण भी किया। इससे 300 इकाइयों को रोज 3 एमएलडी पानी मिल सकेगा। आज ही 44 हेक्टेयर भूमि पर 44 करोड़ की लागत से बनाए गए टेक्सटाइल पार्क अचारपुरा का भी लोकार्पण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post