बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन की साधारण सभा आयोजित : सुकपुरी टेक्सटाइल कलस्टर पर हुई चर्चा

बुरहानपुर - बुरहानपुर टेक्सटाइल्स ट्रेडर्स वैलफेयर एसोसिएशन की साधारण सभा का आयोजन राजस्थान भवन पर किया गया । 
संस्था के अध्यक्ष श्री दामोदर तोदी ने बताया की नये उधोग का नाम बुरहानपुर सुकपुरी टेक्सटाइल कलस्टर ऐसोसिएशन रखा गया है, जिसकी एक SPV बनाकर संचालक मंडल में 12 सदस्य बनाये गये हैं जो इसका कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ायेंगे, फिलहाल भूखंड  की नपती का कार्य हो चुका हैं संस्था द्वारा आज एक फार्म भरवाकर सदस्यों से बुकिंग शुरू की जा रही है जिसके आधार पर सभी को प्लाट आबंटित किये जायेंगे । 

मध्य प्रदेश शासन द्वारा 160 एकङ लगभग भूमि संस्था को दी गई हैं इसके पास से नैशनल हाईवे हैदराबाद इन्दौर भी जा रहा है ,यहाँ पर उधोग लगाने वाले उधोग लगाने वाले उधोगपतियों को शासन द्वारा ब्याज दरों में 5 % सबिसिटी दी जायेगी । 
शासन द्वारा उधोग नगर के डेवलपमेंट के लिये सहयोग किया जायेगा । 
पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण कन्हैया मित्तल एवं सचिव जम्मूकुमार जी पहाङिया सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि अतिशीघ्र अपनी आवश्यकता अनुसार प्लांट की बुकिंग कराये । 
मिटिंग में संरक्षक रेंवतमलजी तापङिया, उपाध्यक्ष  आनंद सिंघानिया, गोपाल दरगङ, सुरेश लखोटिया, विष्णु मित्तल कोषाध्यक्ष  रविन्द्र गुप्ता, सुरेश सोनी, वीरेन्द्र जैन उपस्थित थे ।



Post a Comment

Previous Post Next Post