श्राद्ध का उत्तम समय कौन सा होता है पित्रों को क्यों लगाया जाता है खीर पूरी का भोग ?

उत्तम समय - देवताओं को जब कोई चीज समर्पित की जाती है, तो उसका स्रोत अग्नि को बताया गया है. हम यज्ञ के जरिए देवताओं को चीजें अर्पित करते हैं. उसी तरह सूर्य भी अग्नि का स्रोत है. इसे पितरों को भोजन देने का जरिया माना गया है. मान्यता है कि धरती पर पधारने वाले हमारे पितर सूरज की किरणों के जरिए ही श्राद्ध का भोजन ग्रहण करते हैं. चूंकि सुबह से सूरज चढ़ना शुरू होता है और दोपहर तक पूरी तरह अपने प्रभाव में आ जाता है. इसलिए श्राद्ध का सही समय सुबह से लेकर दोपहर तक का माना गया है. चूंकि दोपहर में सूरज अपने पूरे जोर पर होता है, इसलिए श्राद्ध का सबसे श्रेष्ठ समय दोपहर का है.

इसलिए लगाया जाता है खीर-पूड़ी का भोग

शास्त्रों में पायस को प्रथम भोग बताया गया है और खीर पायस अन्न होती है. वहीं चावल एक ऐसा अनाज है, जो पुराना होने पर भी खराब नहीं होता. बल्कि पुराना होने के साथ और अच्छा हो जाता है. इसलिए पितरों को प्रथम भोग के तौर पर पायस अन्न का भोग लगाया जाता है. इसके अलावा एक मान्यता ये भी है कि लंबे समय के बाद पितर अपने वंशजों से मिलने उनके पास आते हैं. आमतौर पर भारतीय सभ्यता में जब कोई तीज-त्योहार मनाया जाता है तो पकवानों में खीर और पूड़ी जरूर होती है. ऐसे में पितरों के आगमन पर उनके आतिथ्य सत्कार के लिए खीर और पूड़ी बनाई जाती है.

Post a Comment

Previous Post Next Post