जिला प्रशासन की शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही ,शराब माफिया पगारे बंधुओं के अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त

बुरहानपुर/24 सितम्बर, 2021/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार नेपानगर में शराब माफ़ियाओं पर आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार नेपानगर रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में शराब माफिया पगारे बंधुओं के अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने जेसीबी चलाकर कार्यवाही की है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले ने जानकारी देते हुए बताया कि बंटी उर्फ जिन पिता गणेश पगारे, सांई उर्फ सांईराम पिता गणेश पगारे एवं अरूण पगारे तीनो के मकान ध्वस्त किये गये साथ ही संजय पगारे की होटल-रेस्टारेंट पर भी कार्यवाही की गई, की गई अतिक्रमण की बड़ी कार्यवाही में लगभग 1.50 करोड़ की भूमि मुक्त कराई गई।

जानकारी अनुसार पूर्व में पगारे बंधुओं पर नेपानगर थाने में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए है-अप. क्र. 748/21 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम, आरोपी आकाश पिता गणेश पगारे, जप्त राशि- नकदी 2,35,000/-, अप. क्र. 749/21 धारा 34(2), 49(क) आबकारी अधिनियम, आरोपी बंटी उर्फ़ जिन पिता गणेश पगारे, बिट्टीया उर्फ़ प्रमोद पिता गणेश पगारे जप्त - 90 लीटर अवैध महुआ शराब, अप. क्र. 750/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम आरोपी- आकाश पिता गणेश पगारे जप्त शराब- 70 लीटर अवैध महुआ शराब, अप. क्र. 765/21 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम  आरोपी- साईंराम उर्फ़ साईं पिता गणेश पगारे, नि. राजीव नगर नेपानगर जप्त शराब- 60 लीटर अवैध महुआ शराब के संबंध में प्रकरण दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post