प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है ? कौन ले सकता है इसका लाभ ? कैसे करें आवेदन ? : जानें पूरी जानकारी

उज्ज्वला योजना क्या है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी कनेक्शन मुहैया करती है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से यह योजना चलाई जा रही है. उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को पहली रिफिल मुफ्त में उपलब्ध कराने के साथ ही चूल्हा भी फ्री दिया जाएगा. इसके अलावा अगर आप घर से दूर कहीं किराए पर रहते हैं, और स्थाई निवास प्रमाण पत्र यानी एड्रेस प्रूफ नहीं है तो भी आप Ujjwala Yojana 2.0 के तहत गैस कनेक्शन ले सकते हैं. इससे लाभार्थियों को एक फायदा ये होगा कि नौकरी बदलने या किराए का घर बदलने की वजह से गैस कनेक्शन लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

कौन ले सकता है उज्ज्वला योजना का लाभ?
> उज्ज्वला योजना का लाभ सिर्फ महिलाएं ले सकती हैं.
> किसी भी श्रेणी में गरीब परिवार के तहत सूचीबद्ध होना जरूरी.
> आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
> एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

कौन से कागजात हैं जरूरी

बीपीएल राशन कार्ड.

पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष द्वारा अधिकृत बीपीएल प्रमाण पत्र.

सब्सिडी राशि हासिल करने के लिए बैंक में सेविंग अकाउंट होना जरूरी.

एक फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड).

हाल का एक पासपोर्ट आकार का फोटो.

आवेदन करने वाले परिवार के घर पहले से कोई भी एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए. इसके अलावा राष्ट्रीय बैंक में खाता होना जरूरी है. ताकी सिलेंडर रीफिलिंग के बाद सब्सिडी का पैसा खाते में आ सके. इसके बिना कोई भी आवेदन नहीं कर सकता है.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पॉर्टल pmuy.gov.in पर जाना होगा.

इसके बाद 'Apply For New Ujjwala 2.0 Connection' पर .

आपको गैस कंपनियों के विकल्प यानी पेज पर नीचे तीन ऑप्शन (इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी) दिखाई देंगे.

अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक विकल्प को चुन लें.

इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भर दें.

दस्तावेज वेरिफाई होने के बाद आपके नाम पर एलपीजी गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा.


Post a Comment

Previous Post Next Post