कलेक्टर व एसपी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन घाटों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा , अधीनस्थ कर्मचारी को दिए गए दिशा निर्देश

बुरहानपुर - गणेश विसर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है इसके साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।

आज शुक्रवार की सुबह कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी राहुल कुमार ,निगम आयुक्त एसके सिंह ,एसडीएम काशीनाथ बडोले ,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, सभी विभागों के जिला अधिकारी विसर्जन स्थलों पर पहुंचे।
जिसमें राजघाट, सतियारा घाट, नागझिरी इन सभी स्थलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया मुख्यता विसर्जन का कार्यक्रम राजघाट से किया जाएगा , पुराना पुल खराब होने की वजह से उसे बंद कर दिया जा रहा है। 
ताप्ती नदी में बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है जिसको देखते जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है 

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि उनके द्वारा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है लोगों से अपील है कि नदी में पानी अधिक है बाढ़ के पानी में सोच समझकर विसर्जन करें सरकारी अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं उनका सहयोग करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post