जायन्ट्स राष्ट्रिय सप्ताह समापन समारोह में जरूरत मंद बालिकाओ को कॉपियो के सेट का किया वितरण

बुरहानपुर नि.प्र.- आज के जीवन में इस देश की नवयुवा पीढ़ी चाहे बालक हो या बालिका सबको शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है और शिक्षा दो ही जगह से प्राप्त होती है l एक घर मंदिर और दूसरा शिक्षा का मंदिर जहा हम अध्यन रत है l अच्छी शिक्षा प्राप्ति से बालिका कलेक्टर , एस पी , जज , एवं अन्य ऐसे कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होकर देश की सेवा कर सकती है l आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा  है की उन जरूरत मंद बालिकाओ को कॉपियो का सेट जो संस्थाए भेंट कर रही है l वह एक अति उत्तम व् सराहनीय कार्य होने के साथ साथ एक एसा दान है जिसे हम शिक्षा दान कहते है l मै आप सभी का बहुत आभारी हु की आपने मुझे इस पुनीत कार्य के लिए आमंत्रित किया है l श्री शुक्ल ने कहा की बालिकाए विषम परिस्थितियो में या अन्य कोई एसी बात होती है जो मानवीयता के विरुद्ध है तो आप उसकी शिकायत अपने माता पिता या ग्रुरुजन से करे एवं बालिकाओ को कानून से समबन्धित महती जानकारी से भी अवगत कराया l 

उपरोक्त उदगार शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला चौक बाज़ार  में जायन्ट्स राष्ट्रिय सप्ताह समापन समारोह  के अंतर्गत आयोजित जायन्ट्स ग्रुप, जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय , जनजाग्रति संस्था एवं माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा एवं लोकसेवा समिति , के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान आशुतोष जी शुक्ल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर ने व्यक्त किये l महेंद्र जैन ने बताया की इस स्कूल में 30 बालिकाओ को 6 - 6 कॉपियो रजिस्टर का सेट प्रदान किया गया l 
  इस कार्यक्रम में जायन्ट्स अध्यक्ष शोभा चौधरी ,माँ नर्मदा स्वास्थ्य सेवा एवं लोकसेवा समिति के इंदौर संभाग प्रभारी व् पेरालिगल वोलेंन टियर महेंद्र जैन  जनजाग्रति अध्यक्ष डॉ. फौजिया सोडावाला , जनजाग्रति सचिव सुमेरा अली , जायन्ट्स प्रशासन संचालक मनोज तीर्थानि , सदस्य डॉ, अशोक गुप्ता , आसिफ शेख ,स्कूल प्राचार्य श्रीमती मनोरमा प्रजापति ,देवकर सर , अंसारी सर के साथ साथ बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाए व् बालिकाए उपस्थित थी l कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया एवं आभार श्रीमती तिवारी ने माना l

Post a Comment

Previous Post Next Post