आधार कार्ड भारत देश का महत्वपूर्ण और सबसे जरुरी पहचान पत्र है. पहले देश में सभी लोगों के तरह तरह के पहचान पत्र होते थे, जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि. इन सभी कार्ड में किसी भी इन्सान की पूरी जानकरी नहीं होती थी, ऐसे में सरकार ने सभी के एक यूनिक कार्ड की घोषणा की. आधार कार्ड देश के हर इन्सान की पहचान और गिनती बताता है. इसे बनवाने के लिए सरकार पिछले कई सालों से मुहीम चला रही है, जगह जगह आधार कार्ड केंद्र खोले जा रहे है, और लोगों से अपील की जा रही है कि वे इसे जरुर बनवाए. आधार कार्ड केंद्र खोलने के लिए सरकार लोगों को फ्री में ऑफर दे रही है. अगर आप भी आधार कार्ड केंद्र खोलकर बड़ा मुनाफा चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें .
आधार कार्ड केंद्र की फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक लाइसेंस – पास करनी होगी परीक्षा
आधार कार्ड केंद्र खोलने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होता है. यह लाइसेंस आसानी से नहीं मिलता, इसके एक परीक्षा पास करनी होती है.
जो भी आधार केंद्र खोलने का इच्छुक है उसेयूआईडीएआई (UIDAI) की परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद उसे यूआईडीएआई सर्टिफिकेट मिल जायेगा.
इसके बाद आपको आधार कार्ड एवं बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में आवेदन करना होगा.
आधार कार्ड केंद्र के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया
1. आधार फ्रेंचाइजी लाइसेंस लेने के लिए आपको NSEIT की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action पर विजिट करना होगा.
2. यहां पर आपको Create News User का एक ऑप्शन मिलेगा.जिसमें क्लिक करने के बाद एक नई फाइल खुलेगी.
3. इसमें आपको Share Code enter के लिए कहा जाएगा. Share Code के लिए आपको https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc पर जाकर ऑफलाइन ई-आधार डाउनलोड करना होगा.
4. डाउनलोड होने के बाद आपको XML File और Share Code दोनों ही डाउनलोड हो जाएंगे.
5. अप्लाई करने के दौरान आपकी स्क्रीन में एक फॉर्म खुलेगा. इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उसे भर कर इसे सब्मिट कर दें.
6. आपके फोन पर और ई-मेल आईडी पर USER ID और Password आ जाएंगे. अब आप इस ID और पासवर्ड के जरिए Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर आसानी से लॉगईन कर सकते हैं. इसके बाद आपके सामने Continue का विकल्प आएगा, इस पर क्लिक करें.
7. अगले स्टेप में आपके सामने एक फॉर्म फिर से खुलेगा. जिसमें मांगी पूरी जानकारी भर दें. उसके बाद अपनी फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर अपलोड कर दें. इसके बाद आप दोबारा चेक कर लें कि क्या आपने सभी जानकारियों को सही सही भरा है या नहीं, फिर Proceed to submit form पर क्लिक कर आप आगे बढ़ जाएं.
अंत में यहां करना होगा पेमेंट
ऊपर दी गई सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद आपको पेमेंट करना होगा. इसके लिए आपको वेबसाइट के Menu में जाकर पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. जिसमें पेमेंट करने के बाद आप Please Click Here to generate receipt क्लिक रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं.
सेंटर बुक करने की प्रक्रिया
सभी जानकारियों को सही तरीके से भरने के बाद आपको 1 से 2 दिनों तक का इंतजार करना होगा. आप जब दोबारा लॉग इन करेंगे तो Book Center पर क्लिक कर अपने नजदीकी सेंटर को चन कर सकते हैं. इसके बाद आपको इससे संबंधित परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद आपको तारीख और समय बतानी होगी कि आप कब परीक्षा देने के लिए उपलब्ध रहेंगे. फिर आपको कुछ समय बाद Admit Card मिल जाएगा, जिसे डाउनलोड करके आप प्रिंट ले सकते हैं।
Tags
विविध सँसार
