भोपाल - मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के 17 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर गरज, बिजली चमकने/गिरने के पूर्वानुमान के साथ ही भारी वर्षा की संभावना है।
बुरहानपुर जिले में अब तक हुई वर्षा की जानकारी
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 2021 से अब तक औसत वर्षा 583.7 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। विदित हो कि जिले में कल हुई वर्षा जिसमें बुरहानपुर तहसील में 48.6 मिमी, नेपानगर में 0.0 मिमी तथा खकनार में 12.0 मिमी रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 20.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Tags
प्रदेश समाचार