जिला अस्पताल में लापरवाही का मामला आया सामने ,भर्ती मरीज की मौत के बाद उसके शव को चीटियों ने कतरा

बुरहानपुर - बुरहानपुर के शासकीय जिला अस्पताल में प्रबंधन की लापरवाही की घटना सामने आई है। 

दरअसल यहां पर पिछले कुछ महीनों से राजपुरा निवासी ईश्वरलाल उम्र 55 वर्ष जिसके दाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था , जो यहां उपचार हेतु भर्ती था, जहां उसके परिजनों ने उसके कोई सुध नहीं ली, जिला अस्पताल का स्टाफ ही मरीज की देखरेख कर रहा था , इसी बीच मंगलवार की शाम ईश्वरलाल की मौत हो गई और अस्पताल ने इसकी सूचना परिजनों को दी लेकिन परिजनों ने कुछ समय बाद आने के लिए बोला, तब तक वार्ड बॉय ने शव को मोरचुरी रूम मे रखने की बजाय वही एक कोने में स्ट्रेचर पर रख दिया 2-3 घँटे तक रखे मृतक के शव पर चीटियां लिपट गई जिससे मृतक के शव की आंखों के पास चीटियों ने कतर लिया ।

यह मामला उजागर होने के बाद जैसे ही प्रकाश में आया और प्रशासन के संज्ञान में आया तो अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और मामला संज्ञान में लेते हुए बयान दर्ज करवाये , अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि इसकी जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को दी जाएगी उसके आधार जांच की जाएगी। 

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा है कि कार्य में लापरवाही बरती गई है ,हालांकि जब मृतक जीवित था तो अस्पताल के स्टाफ ने उसकी सेवा की किंतु मृत्यु के बाद उसे लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया गया जिस कारण उसे चीटियों ने कतर लिया, इसको संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post