खूंखार तेंदुआ एक बार फिर वन विभाग के पिंजरे में हुआ कैद

बुरहानपुर - नेपानगर के वार्ड क्रमांक 14 भातखेड़ा के खेतो से एक बार फिर एक दहशत गर्द तेंदुआ पकड़ा गया, आप को बता दे भातखेड़ा में यह दूसरी बार तेंदुआ धराया है इससे पूर्व में भी वन विभाग यहा तेंदुआ पकड़ चुका है।

यहाँ खेतो में गांव वालों ने तेंदुआ दिखने की शिकायत की थी जिसके चलते वन विभाग ने आसपास के क्षेत्र की जांच कर पिजरा लगा दिया था जिसमे तेंदुआ फंस गया सुबह पिंजरे में तेंदुआ दिखने की ख़बर लगते ही खेत मे भीड़ उमड़ पड़ी। वन विभाग ने मौके से तत्परता दिखाते हुए तेंदुए को पिंजरे सहित कार्यालय ले जाने की कवायद तेज कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post