जानिये इस योजना की खास बातें :
क्या है ये योजना ?
अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1000 से लेकर 5000 रुपए की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। कोई शख्स इस स्कीम को लेता है तो उसे कम से कम 20 साल निवेश करना होगा। स्कीम में शामिल होने के लिए सेविंग बैंक अकाउंट, आधार और एक्टिव मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। 1 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए सब्स्क्राइबर को 42 से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा।
आपकी उम्र के हिसाब से तय होता है आपका योगदान -
अमाउंट कितना कटेगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन चाहते हैं। 1 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए सब्स्क्राइबर को 42 से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा। यह 18 साल की उम्र में स्कीम लेने पर होगा। वहीं यदि कोई सब्स्क्राइबर 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे 291 से लेकर 1454 रुपए प्रतिमाह तक का मंथली कंट्रीब्यूशन करना होगा। सब्स्क्राइबर जितना ज्यादा कंट्रीब्यूशन करेगा, उसे रिटायरमेंट के बाद उतनी ही ज्यादा पेंशन मिलेगी। इसमें आप सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स बेनीफिट क्लेम कर सकेंगे।
कैसी है किस्त भरने की सुविधा ?
इस योजना के तहत इन्वेस्टर्स मंथली, क्वाटरली या सेमी-एनुअल यानी 6 माह की अवधि में निवेश कर सकते हैं। कंट्रीब्यूशन ऑटो-डेबिट हो जाएगा। यानी आपके अकाउंट से तय राशि अपने आप कट जाएगी और आपके पेंशन खाते में जमा हो जाएगी।
ऑनलाइन खोल सकते हैं खाता
अगर आपका खाता SBI में है तो आप नेट बैंकिंग से इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं।
आवेदन के लिए पहले आपको SBI में लॉग इन करना होगा।
इसके बाद e-Services लिंक पर क्लिक करना होगा।
जो नया विंडो खुलेगा, उस पर एक लिंक सोशल सिक्योरिटी स्कीम के नाम से होगा। वहां आपको क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपको 3 विकल्प दिखेंगे, PMJJBY/PMSBY/APY। यहां आपको APY यानी अटल पेंशन योजना पर क्लिक करना होगा।
उसके बाद आपको अपनी पूरी डिटेल भरनी होगी। जिसमें सही अकाउंट नंबर, नाम, उम्र और पता आदि की जानकारी देनी होगी।
पेंशन के विकल्पों में आप कौन सा चुन रहे हैं, मसलन 5000 रुपए या 1000 रुपए मंथली।
उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।
बैंक जाकर भी खोल सकते हैं अकाउंट
किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। अटल पेंशन योजना के फॉर्म को भरकर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा।
एप्लीकेशन अप्रूवड होने के बाद आपके पास कंफर्मेशन का मैसेज आएगा। उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।
उसके बाद आपकी उम्र के आधार पर आपका मंथली कंट्रीब्यूशन तय हो जाएगा।
अटल पेंशन योजना (APY) के फायदे
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में निवेश से रिटायर होने के बाद आप हर माह पेंशन पाने के हकदार हो सकते हैं।
इसमें जमा रकम पर आईटी की सेक्सन 80 CCD के तहत टैक्स छूट का लाभ।
इसके तहत कई बैंक आपको खाता खोलने की सुविधा दे रहे हैं।
शुरू के 5 साल सरकार की ओर से भी योगदान राशि दी जाती है।
खाताधारक की मौत हो जाने की स्थिति में पेंशन की राशि उसकी पत्नी को मिलेगी।
अगर खाताधारक और उसकी पत्नी दोनों की मौत हो जाती है तो सरकार नॉमिनी को पेंशन देगी।