इतिहास में 2 सितंबर के दिन का क्या महत्व है ? : आईये जानते हैं

02 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाए

  • हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच 1956 में पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत।
  • सोवियत संघ क्यूबा को 1962 में हथियार देने पर राजी हुआ।
  • अमेरिका के न्यूयॉर्क में 1969 को पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए।टी।एम।) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।
  • नासा ने 1970 में चांद पर जाने के लिए अपने दो अपोलो मिशन को कैंसिल कर दिया।
  • कन्याकुमारी में 1970 को विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
  • काला सागर में 1990 को सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।
  • अमेरिका ने 1991 में औपचारिक रूप से लिथुआनिया, लातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए 1992 में सहमत हुए।
  • निकारगुआ में 1992 को भूकंप से करीब 116 लोगों की मौत हो गई।
  • मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 1996 में 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
  • डरबन में 1998 को 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन।
  • भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल 1999 में दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।
  • अमेरिका में 2005 को आए कैटरीना तूफान ने भारी तबाही मचाई।
  • पश्चिमी ईराक में 2006 को 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।
  • अल्बानिया 2007 में विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।
  • कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को 2008 में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

02 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म 1941 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म 1971 को हुआ था।
  • भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म 1984 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा का जन्म 1988 को हुआ था।

02 सितंबर को हुए निधन

  • भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन 1955 को हुआ था।
  • मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन 1976 को हुआ था।
  • विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन 2001 में हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post