कोतवाली थाना प्रभारी ने ली होटल संचालकों , बैंक मैनेजर व सराफा व्यापारियों मीटींग ,कोतवाली क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कंट्रोल रुम से जोड़ने की है योजना ।

बुरहानपुर - शहर में होने वालों चोरियों विशेषकर वाहन चोरी जैसे अपराधों की रोकथाम व अपराधी को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों के अत्यधिक महत्व को देखते हुए बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने शहरभर के होटल , लॉज , शोरुम , पेट्रोल पंप , बैंक आदि को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रुम से जोड़ने की महती योजना तैयार की है । 

जिसके तहत पहले चरण में कोतवाली क्षेत्र से शुरुआत की जा रही है । यहाँ के होटल , पेट्रोल पंप , बैंक आदि के बाहर अच्छे रिजोल्युशन व नाईट विजन वाले सीसीटीवी आई.पी. कैमरें संबंधित प्रतिष्ठान मालिकों की सहभागिता से लगाकर उन्हें सीधे सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रुम से जोड़ा जाएगा ताकि पुरे क्षेत्र की निगरानी कंट्रोल रुम से की जा सके । 
इनकी सहायता से भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी के साथ - साथ वाहन चोरों को पकड़ने में भी मदद मिलेगी । 

इस संबंध में आज पुलिस कंट्रोल रुम में थाना प्रभारी श्री संजय पाठक द्वारा बैंक मैनेजर , होटल व पेट्रोल पंप संचालकों की मीटींग ली गई । जहाँ उन्हें सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्ययोजना व इसके फायदो के बारे में जानकारी की दी गई । 
अधिकांश संचालकों ने कैमरे लगाने पर सहमति जताई है । वर्तमान में शहर के 30 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है जहाँ सीसीटीवी कंट्रोल रुम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post