कलेक्टर ने आगाज़ रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बुरहानपुर -12-अगस्त-2021
आगाज-Voices For Child Protection कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन के माध्यम से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह एवं बालिकाओं ने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
प्रचार वाहन के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग द्वारा निर्धारित रूट पर उद्घोषणा, पम्पलेट एवं ऑडियो के माध्यम से कोविड-19 जागरूकता, बाल संरक्षण, बाल अधिकार, ड्राप आउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए जागरूक करने एवं बाल संरक्षण के मुद्दों पर जनभागीदारी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। 
यह प्रचार वाहन बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी देगा।  
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुमन कुमार पिल्लई, सुभाष स्कूल की प्राचार्य, अन्य स्कूली शिक्षिकाएं, सहित अन्य अधिकारीगण तथा स्कूली छात्राएं उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post