ब्रश करते वक्त कहीं आपके मसूडों से तो नहीं निकलता है खून ? अगर हां तो इन कारणों को जान तुरंत अपनायें ये उपाय

कुछ लोगों को ब्रश करते वक्त दांतो में से खून आने की समस्या होती है। ऐसा कमजोर मसूड़ों की वजह से होता है। ये जिन्जवाइटिस या पायरिया, पेरियोडेन्टिटीस हो सकता है. 

इस परेशानी के चलते लोग न तो कुछ अच्छे से खा सकते हैं और न ही कुछ ठंडा या गर्म पी सकते हैं। 

कुछ लोगों की परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि सेब या फिर कोई भी हार्ड फल खाते वक्त उस पर भी खून लगा दिखाई देता है। अगर तो समस्या बहुत ज्यादा है तो आपको चाहिए जल्द से जल्द किसी अच्छे डेंटिस्ट के पास जाकर अपना चेकअप करवाएं।

अगर समस्या ज्यादा नहीं है तो आप चाहें तो घर पर ही इसका इलाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

मसूड़ों से खून निकलने का कारण -

-शरीर में विटामिन-सी की कमी।
-तेजी से ब्रश करना।
-रात को सोते वक्त मीठे का सेवन या फिर ब्रश करके न सोना।
-खानदानी समस्या।
-चॉकलेट्स या फिर जरुरत से ज्यादा आइसक्रीन खाना।

समस्या से राहत पाने का तरीका -

नींबू पानी -

अगर आपके मसूड़ों में से हररोज थोड़ा-थोड़ा खून निकलता है तो हर रोज सुबह 1 गिलास पानी में नींबू डालकर पिएं, इससे शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी होगी और मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाएगा।

सेंधे नमक से मालिश -

हफ्ते में एक या दो बार सेंधे नमक से दांतो की मसाज करें, ऐसा करने से मसूड़ों की सूजन, खून निकलना और इनमें दर्द से राहत मिलेगी।

विटामिन-सी युक्त फल -

संतरा, अंगूर, कीवी और केला आपके दांतो की हेल्थ के लिए बेहत ऑप्शन है।

आयुर्वेदिक टुथपेस्ट -

कोशिश करें आयुर्वेदिक टुथपेस्ट का इस्तेमाल करें, जिसमें लौंग, नमक और अन्य हेल्दी हर्बस मौजूद होते हैं।

कच्चा सेब -

दोपहर खाने के बाद एक सेब या फिर नाशपाती जरुर खाएं। रोज एक सेब खाने से आपके दांत नेचुरल तरीके से साफ रहते हैं, खासतौर पर खाने के बाद खाया गया सेब दांतो पर जमे सारे जर्मस को खत्म कर देगा।

रासबेरी -

मसूड़ों से खून निकलने की समस्या में रासबेरी भी बहुत फायदेमंद है। हर रोज 10 से 12 रासबेरी जरुर खाएं, दांत और मसूड़ों से जुड़ी हर तरह की प्रॉबल्म दूर हो जाएगी।

लौंग का तेल -

लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं इसलिए दांत में दर्द और मसूड़ों से खून आने पर आप इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

फिटकरी - 

दातों में दर्द के अलावा मसूड़ों से खून आने पर फिटकरी का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक ग्लास पानी लें और उसमें फिटकरी डालें अब इस पानी से कुल्ला करें। इससे दांतों में दर्द नहीं होगा और मसूड़ों से खून आना भी बंद हो जाएगा।


Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post