मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना , बुरहानपुर में बारिश की क्या है स्थिति ?

भोपाल  प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, बता दें कि जहां बीते दिनों मध्यप्रदेश में कोई विशेष सिस्टम एक्टिव नहीं होने की वजह से तेज बारिश का दौर समाप्त हो गया था, लेकिन फिर से बारिश का दौर शुरू हुआ है।

अगले 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मौसम के मिजाज फिर बदल गए हैं, पिछले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ कई जिलों में बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल,उज्जैन सहित प्रदेश के 17 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने इन स्थानों सहित ग्वालियर,चंबल संभागों के जिलों में गरज,बिजली चमकने/गिरने की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

बुरहानपुर में बारिश की स्थिति -

जिले में गत दिवस हुई वास्तविक वर्षा, जिसमें बुरहानपुर में 4.2 मिमी, नेपानगर में 5.0 मि.मी. तथा खकनार में 0.0 मि.मी. रिकार्ड की गई है तथा औसत वर्षा 3.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी अधीक्षक भू-अभिलेख ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में 1 जून, 2021 से अब तक औसत वर्षा 451.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।




Post a Comment

Previous Post Next Post