बुरहानपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी चिकित्सकों की बैठक 23 अगस्त को

बुरहानपुर/21 अगस्त, 2021/-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार समस्त ग्रामीण एवं शहरी चिकित्सकों की बैठक आयोजित की जा रही है। 

यह बैठक 23 अगस्त, 2021 को दोपहर 3 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। 

बैठक में कोविड-19 टीकाकरण के शत-प्रतिशत उपलब्धि हेतु चर्चा की जायेगी। सीएमएचओ डॉ.गर्ग ने समस्त चिकित्सकों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post