एलपीजी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते वक्त ग्राहकों को कई तरह की सावधानियों को अपनाना होता है।
गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने से पहले सुरक्षा टिप्स को जानना बेहद जरूरी है।
01- गैस सिलेंडर ले जाते समय सबसे पहले व्यक्ति को सिलेंडर में लीकेज की जांच कर लेनी चाहिए। अगर गैस लीक हो रही है तो उसमें सेफ्टी कैप लगाकर तत्काल वापस करें। यदि लीकेज अधिक है तो उसे खुले स्थान पर निकालकर रख दें और एजेंसी और डिपो को इसकी सूचना दें।
02- नया सिलेंडर लेने पर कंपनी सील और सुरक्षा टोपी को अच्छे से जाँच कर लें। गैस के साथ आई सुरक्षा टोपी को गैस के साथ ही बांध कर रखें| किसी अच्छे मैकेनिक से अपने गैस उपकरणों की नियमित जांच और सर्विस करवाते रहें।
03- सिलेंडर खाली होने पर उसे सुरक्षा टोपी लगाकर ठंडे और हवादार स्थान पर रखें। गैस का प्रयोग न करते समय और रात को सोने से पहले रेगुलेटर नोब को ऑफ कर दें।
04- सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊँचे प्लेटफॉर्म पर रखें।ध्यान रहे खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो।
05- गैस सिलेंडर को किसी गर्मी के स्रोत और ज्वलनशील पदार्थ जैसे केरोसिन इत्यादि से दूर रखें।
06- रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें।
07- इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे फ्रिज इत्यादि भी रसोई में न रखें तो अच्छा है।
08- यदि गैस लीक हो रहा हो तो :
- हवा के आवागमन के लिए सभी दरवाज़े और खिड़कियाँ खोल दें।
- गैस का रेगुलेटर बंद कर दें और सारे गैस स्टोव भी बंद ही रखें|
- सेफ्टी टोपी को सिलेंडर के ऊपर वापस लगा दें।
- घर के इलेक्ट्रिक स्विच प्रयोग में न लें।
- अपने गैस वितरक या गैस आपातकालीन सेवा को 1906 पर सूचित करें।
09- प्रयोग के दौरान-
- पहले माचिस जलाएं, फिर गैस को चालू करें।
- रसोई में सूती कपड़े पहने रहें, सिंथेटिक कपड़े पहन रसोई में काम न करें।
- रसोई का उपकरणों को पकड़ने के लिए अपने पहने हुए कपड़ों का प्रयोग न करें।
- चालू गैस पर कुछ चड़ा कर भूल न जाएँ, उस पर पूरा ध्यान रखें।
