अवैध शराब निर्माताओं के विरूद्ध निम्बोला पुलिस की बड़ी कार्यवाही। नसीराबाद के जंगल से 120 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त।

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक महोदय, बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण व परिवहन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। 
निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बुरहानपुर श्री अभिषेक दीवान व एसडीओपी नेपानगर श्री यशपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। 
इसी कड़ी में थाना निम्बोला पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। निम्बोला पुलिस द्वारा प्रतिदिन शराब माफियाओं पर नजर रखी जा रही थी। निम्बोला के नवागत युवा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रोहित राठौर द्वारा शराब के कारोबारियों पर नजर रखने हेतु बीट अनुसार टीम बनाई गई थी। 

दिनांक 26/08/2021 को थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम नसीराबाद के चमारिया टांडा के जंगल में महुए से निर्मित अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है । थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ उक्त स्थान ग्राम नसीराबाद के चमारिया टांडा के नीम नाले के पास पहुँचे और नाले व आसपास टीम द्वारा सर्चिंग की गई । 
सर्चिंग करते टीम को घनी झाड़ियों के पीछे से धुआं निकलता दिखा पास जाकर देखा तो वहाँ नाले किनारे टाट की एक गुमटी में बैठे हुए दो व्यक्ति दिखे । गुमटी के पास भटटी जल रही थी और भटटी के आसपास प्लास्टीक की 08 कुप्पीयां रखी हुई थी । 
हमराह बल की मदद से घेराबंदी कर दोनो आरोपीयों को पकड़ा । नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम सुनील उर्फ कालु पिता नारसिंग चौहान जाति भिलाला उम्र 20 वर्ष निवासी चमारिया का टांडा व किसन उर्फ लडडु पिता मालसिंग देवरे जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष निवासी चमारिया का टांडा ,नसीराबाद का होना बताया। आरोपीयों के पास से 08 केन में रखी करीब 120 लीटर कच्ची महुआ शराब  जप्त की गई । आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने झाड़ियों में छुपाकर रखी कोठियाँ बताई । पुलिस टीम द्वारा 09 बडी कोठी, 01 छोटी कोठी तथा 20 छोटी कुप्पीयों में महुआ लहान भरा हुआ पाया गया । उक्त कोठियों में करीब 2200 लीटर लहान होना पाया जो पुलिस टीम द्वारा नष्ट कर दिया गया । उक्त 2200 लीटर से कई हजार लीटर शराब बनती। दोनों आरोपियों     के विरुद्ध अपराध क्रमांक 557/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट  का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।निम्बोला पुलिस की उक्त बड़ी कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में भय का माहौल बना हुआ है । 

सराहनीय भूमिका-  उपरोक्त बडी कार्यवाही में थाना प्रभारी निम्बोला प्रशिक्षु उप-पुलिस अधीक्षक रोहित राठौर, प्रआर चन्द्रकांत महाजन, प्रआर संदीप कैथवास, आरक्षक सुजित, सचिन, सतीश की महत्वपूर्ण भुमिका रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post