तेलंगाना के मशहूर रामप्पा मंदिर को यूनेस्को (UNESCO) ने विश्व धरोहर स्थलों की सूची में किया शामिल : हजार खंभों से बना है मंदिर


हैदराबाद: तेलंगाना के पालमपेट में स्थित मशहूर रामप्पा मंदिर (Ramappa) को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल कर लिया गया है. 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्य की जनता को बधाई दी और देशवासियों से निजी अनुभव के लिए वहां का दौरा करने का आग्रह किया।

रामप्पा मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था. इसका नाम इसके शिल्पकार रामप्पा के नाम पर रखा गया है. सरकार ने 2019 के लिए यूनेस्को को इसे विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता देने का प्रस्ताव दिया था।

यह मंदिर हजार खंभों से बना हुआ है।

आज करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद यूनेस्को ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, और रामप्पा मंदिर को विश्व धरोहर स्थल के तौर पर मान्यता दे दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post