बिजली कर्मचारी को लगा करंट का झटका , खंभे पर 10 मिनट लटका रहा उल्टा

बुरहानपुर - घटना गणपति नाका थानाक्षेत्र के आजाद नगर वार्ड की है, शनिवार शाम आउटसोर्सिंग पर हेल्पर सत्यम कुमार एक उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ रहा था, बारिश होने की वजह से रिटर्न करंट दौड़ गया और बिजलीकर्मी को तेज झटका लगा।

जब बिजली कर्मचारी कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी कनेक्शन जोड़ते समय रिटर्न करंट आने पर बिजली कर्मचारी को झटका लग गया, बिजली कर्मचारी खंभे पर 10 मिनट उल्टा लटका रहा।

इस हादसे की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के दफ्तर में पूरे एरिया की सप्लाई बंद कराई गई, इसके बाद स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से बिजलीकर्मी को खंभे से उतारा। कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post