जानी-मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया

जानी-मानी पार्श्व गायिका आशा भोसले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में चयन समिति ने सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए आशा भोसले का चयन किया।

राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि आशा भोसले को यह पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिया जाएगा। वे आशा भोसले के निवास पर गए और उन्हें पुरस्कार के चयन के लिए बधाई दी।

आशा भोसले ने इसे अपने परिवार के आशीर्वाद की तरह बताया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी का खतरा अभी टला नहीं है, इसके अलावा मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने चिपलुन, सांगली और कोल्हापुर में व्यापक तबाही मचाई है।

इसलिए, उन्होंने सरकार से स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post