स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी गांवों ने खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा कर दी है। जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता 2014 में 39 प्रतिशत से बढ़कर अब सौ प्रतिशत हो गई है। श्री सिंह ने कहा कि ऑनलाइन समेकित प्रबंधन सूचना प्रणाली पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत दस करोड़ 70 लाख से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने देश को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ दो अक्तूबर 2014 को केंद्र प्रायोजित योजना स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की शुरुआत की थी।
Tags
राष्ट्रीय समाचार