बुरहानपुर जिले के किन्नरों को मिला ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र ,अब अन्य लोगों की तरह शासन की योजनाओं का ले सकेंगे लाभ

बुरहानपुर - जिले में किन्नर समाज के 3 किन्नरों को ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें नरगिस किन्नर शकीला बानो और बबली नाज शामिल है।
अब ये भी समाज के सामान्य लोगों की तरह शासन की सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं कई बार शासकीय योजनाओं के लिए किन्नरों का जेंडर आड़े आता था और इसी कारण किन्नर समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था और वह केंद्र और राज्य शासन की तमाम वह सुविधाओं से वंचित रह रहे थे। 
लेकिन अब बुरहानपुर के किन्नरों को सामान्य लोगों की तरह शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकता है और इसमें एक किन्नर को तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिल चुका है।
डिप्टी कलेक्टर हेमलता सोलंकी ने बताया कि केंद्र शासन की मंशा अनुसार 3 किन्नरों को ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र का वितरण प्रभारी मंत्री के द्वारा किया गया है।
शकीला किन्नर का कहना है कि वे शासन का बहुत आभार व्यक्त करती हैं कि उन्हें भी अब सामान्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें भी समाज के गिनती में गिना जा रहा है इससे अब वह राज्य शासन और केंद्र सरकार द्वारा तमाम योजनाएं जो लागू की जाती है उसका लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post