नई दिल्ली - मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी देखेंगे. वहीं अमित शाह को नए मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-आपरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मनसुख मंडाविया को दी गई है.
रेल मंत्रालय और आईटी मिनिस्ट्री अश्विनी वैष्णव को दी गई है.
किरण रिजीजू देश के नए कानून मंत्री बनाए गए हैं.
हरदीप पुरी के पास शहरी विकास के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय भी गया है.
स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है, वो स्वच्छ भारत मिशन भी देखेंगी
अनुराग ठाकुर को खेल मंत्रालय के साथ-साथ, इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय भी दिया गया है.
पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय के साथ टेक्सटाइल, कंज्यूमर मिनिस्ट्री भी दी गई है.
धर्मेंद्र प्रधान को अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को साथ लाया गया है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का जिम्मा दिया गया है
महाराष्ट्र से आने वाले नारायण राणे को MSME दिया गया है.
पूरी लिस्ट इस प्रकार है 👇