मुख्यमंत्री कल करेंगे करोड़ो की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण , किन योजनाओं में लगेगी कितनी वित्तीय राशी... देखें

बुरहानपुर-16 जुलाई, 2021- जिले के एक दिवसीय दौरे पर पधार रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक एवं निःशक्त जन कल्याण म.प्र. शासन श्री प्रेमसिंह पटेल की अध्यक्षता में इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में ‘‘मास्क-अप बुरहानपुर‘‘ अभियान की शुरूआत, कोरोना वायरस की तीसरी लहर से मुकाबला करने हेतु जिला अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं का उन्नयन एवं पुनर्घनत्वीकरण योजना सहित विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया जा रहा हैं। 
कार्यक्रम अनुसार जिले में लगभग 173.3 करोड़़ की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया जायेगा।

वित्तीय राशि 105.97 (करोड़ में) से निर्मित लोकार्पण कार्यो की जानकारी -

1. 100 सीटर उत्कृष्ट बालक छात्रावास भवन बुरहानपुर- वित्तीय राशि 3.85 (करोड़ में)।
2. 100 सीटर उत्कृष्ट बालिका छात्रावास भवन बुरहानपुर- वित्तीय राशि 3.86 (करोड़ में)  
3. जिला बुरहानपुर में आयुर्वेदिक कॉलेज कन्या छात्रावास भवन का निर्माण कार्य- वित्तीय राशि 2.00 (करोड़ में)।
4. अमृत योजना अंतर्गत बुरहानपुर शहर में तृतीय चरण के सीवरेज नेटवर्क का कार्य- वित्तीय राशि 93.96 (करोड़ में)।
5. अमृत योजना अंतर्गत संजय नगर पार्क का विकास कार्य - वित्तीय राशि 0.78 (करोड़ में)।
6. अटल समाधि निर्माण रास्तीपुरा पांच पाण्डव मंदिर के सामने - वित्तीय राशि 0.30 (करोड़ में)।
7. जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में 2 मॉड्यूलर ओटी एवं 1 नॉन मॉड्यूलर ओटी - वित्तीय राशि 1.22 (करोड़ में)।

वित्तीय राशि 67.33 (करोड़ में) निम्न कार्यो का भूमिपूजन -  

1. पुनर्घनत्विकरण योजना पैकेज प्रथम के अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय भवन में प्रथम एवं द्वितीय तल पर निर्माण, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण, पुराने चिकित्सालय में पॉलीक्लिीनिक का निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग हेतु 33 आवसीय भवनों का निर्माण कार्य - वित्तीय राशि 31.71 (करोड़ में)
2. पुनर्घनत्विकरण योजना पैकेज द्वितीय अंतर्गत तहसील कार्यालय परिसर शहरी, तहसील कार्यालय परिसर ग्रामीण, जनपद कार्यालय परिसर एवं 5 आवसीय भवन तथा कलेक्ट्रेट परिसर में एफ-टाईप आवासीय भवनों का निर्माण कार्य - वित्तीय राशि 28.17 (करोड़ में)
3. एम.एस.डी.पी. योजना अंतर्गत सद्भावना मण्डल का निर्माण कार्य - वित्तीय राशि 2.82 (करोड़ में)
4. मुख्यमंत्री शहरी अद्योसरंचना विकास कार्यक्रम (द्वितीय चरण) अंतर्गत शनवारा चौराहा से राजपुरा गेट तक वर्तमान रोड के दोनों ओर सीमेंट कंाक्रीट पेवमेन्ट का निर्माण कार्य - वित्तीय राशि 0.93 (करोड़ में)
5. मुख्यमंत्री शहरी अद्योसरंचना विकास कार्यक्रम (द्वितीय चरण) अंतर्गत राजपुरा गेट से शिकारपुरा पुलिस थाने तक वर्तमान रोड के दोनो और सीमेंट कंाक्रीट पेवमेन्ट का निर्माण कार्य - वित्तीय राशि 2.71 (करोड़ में)
6. जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में 1 हजार एल.पी.एम ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य, पी.आई.सी.यु. एवं 120 बैड के लिये अतिरिक्त ऑक्सीजन सेंटर लाईन की स्थापना का कार्य-वित्तीय राशि 0.99 (करोड़ में)

Post a Comment

Previous Post Next Post