बुरहानपुर जिले में कोविड-19 टीकाकरण कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक जानकारी

बुरहानपुर - 16 जुलाई, 2021- जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 व 18 जुलाई 2021 को कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित नहीं किये जायेंगे।  

दिनांक 19 व 22 जुलाई 2021 को कोविड टीकाकरण हेतु कोविशिल्ड वैक्सीन के सत्र कार्ययोजना अनुसार आयोजित किये जाएंगे। 

दिनांक 19 व 22 जुलाई 2021 को शहरी क्षेत्र बुरहानपुर में लगने वाले सभी सत्र प्रथम डोज हेतु ऑनलाइन बुकिंग के होंगे। 
जिसमें हितग्राही कोविन पोर्टल पर प्रथम डोज हेतु बुकिंग कर सकेंगे तथा द्वितीय डोज ऑनसाइट लगाया जा सकेगा।

यदि शहरी क्षेत्र में तय लक्ष्य अनुसार बुकिंग नही हो पाती हैं तो ऐसी दशा में सत्र दिवस पर दोपहर 3 बजे से ऑनसाइट के माध्यम से कोविड का टीकाकरण किया जायेगा। 

जिले के सभी टीकाकरण सत्रों पर द्वितीय डोज हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जावेगी। 
दिनांक 20 व 21 जुलाई 2021 को कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित नही किये जायेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post