बुरहानपुर में भारी वर्षा होने की संभावना, देंखे मौसम विभाग की रिपोर्ट, जल भराव वाले स्थानों पर ना जाये - कलेक्टर ने की अपील

बुरहानपुर/14 जुलाई, 2021/-  एमपी में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।
मानसून सक्रीय हो गया है और सिस्टम भी बन गए हैं लेकिन शहरवासियों का अच्छी वर्षा का इंतजार अभी भी खत्म नहीं हुआ है। लंबे इंतजार के बाद बुरहानपुर के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में वर्षा का दौर शुरू हो चुका है।

आज राहत आयुक्त म0प्र भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले में एवं खण्डवा, खरगोन, बडवानी, अलीराजपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना हैं। 

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों एवं संबंधित अन्य अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये हैं एवं आम नागरिकों से अपील की हैं कि इस दौरान जल भराव वाले स्थानों पर न जाये तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले।

Post a Comment

Previous Post Next Post