बुरहानपुर - शाहपुर के धैर्यशील नगर के रहवासियों ने कॉलोनाइजर पर सुविधाएं नहीं देने का आरोप लगाया है । साथ ही कॉलोनी को नगर परिषद को हस्तांतरित करने की मांग की है । मंगलवार को रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की । रहवासी नरेंद्र नंबरदार ने बताया कॉलानी में मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही है । पानी की टंकी जर्जर हो गई है । मरम्मत नहीं करवाई जा रही है । कॉलोनाइजर इंद्रसेन देशमुख ने प्लाट बेचते समय कॉलोनी का विकास , निर्माण कार्य शासन के नियमानुसार पूर्ण कर मूलभूत सुविधाएं देने व कॉलोनी नप को हस्तांतरित करने का आश्वासन दिया था लेकिन घटिया निर्माण करने की वजह से 20 साल से कॉलोनी नप को हस्तांतरित नहीं हुई है । जर्जर टंकी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । नालियां टूट गई हैं । गंदा पानी सड़क पर और घरों के सामने जमा हो रहा है । इस कारण मच्छर पनप रहे हैं । रोड भी पक्के नहीं बनाए गए हैं । जल प्रदाय , बिजली कनेक्शन , स्ट्रीट लाइट और बिल का भुगतान कॉलोनीवासी राशि जुटाकर कर रहे हैं ।
Tags
बुरहानपुर समाचार