आज जारी होगा मध्यप्रदेश 10वीं का रिजल्ट, MPBSE ने बताया टाइम : परिणाम ऐसे पता करें

भोपाल - मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं के रिजल्ट की घोषणा की जानकारी दे दी है। एमपी बोर्ड (MP Board) क्लास 10 रिजल्ट 2021 की घोषणा आज बुधवार, 14 जुलाई को की जाएगी।
एमपीबीएसई ने रिजल्ट जारी होने का समय भी बता दिया है। एमपी बोर्ड की वेबसाइट्स पर शाम 4 बजे मध्यप्रदेश क्लास 10 का परिणाम (MP Class 10 result) जारी किया जाएगा।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने भी कोरोना के कारण 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। उसके बाद एमपी बोर्ड द्वारा जारी नये असेसमेंट पैटर्न पर मार्किंग की गई। इंटरनल असेसमेंट्स और पहले लिये गये टेस्ट्स के आधार पर स्टूडेंट्स को मार्क्स दिये गये हैं। इसमें मिड टर्म या प्री-बोर्ड, यूनिट टेस्ट और इंटरनल असेसमेंट्स की परफॉर्मेंस जोड़ी गई है।

50 फीसदी वेटेज प्री-बोर्ड एग्जाम को दिया गया है। जबकि 30 फीसदी यूनिट टेस्ट और बाकी के 20 फीसदी मार्क्स इंटरनल असेसमेंट्स के आधार पर दिये गये हैं।

नतीजे जारी होने के बाद आप एमपी बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट mpresults.nic.in या एमपी बोर्ड की मुख्य वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड फिलहाल दिव्यांग श्रेणी के बच्चों का परिणाम जारी कर रहा है। रेगुलर स्टूडेंट्स के रिजल्ट की घोषणा कब होगी, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार, परिणाम 31 जुलाई 2021 से पहले ही घोषित होने चाहिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post