शिवराज सरकार के आदेश अनुसार अब मध्यप्रदेश में 11:00 बजे रात से लेकर सुबह 6:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा।
गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 15 जून को जारी दिशानिर्देश को विलोपित कर यह नियम जल्द से जल्द तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। इससे पहले रविवार का लॉकडाउन खत्म किया गया था।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग तथा पैरामेडिकल स्टॉफ की मेहनत से संक्रमण पर नियंत्रण पा लिया गया है। लेकिन कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है।
विशेषज्ञों द्वारा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, इससे बचने के लिए पूर्व से ही तैयारियाँ आवश्यक हैं। प्रदेश सरकार तीसरी लहर से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तैयारियाँ कर चुकी हैं। प्रदेश में जन-भागीदारी मॉडल को पुन: अपनाया जाकर कोरोना की तीसरी लहर को नियंत्रित किया जायेगा।