अगर आप सोचते हैं कि ATM में AC ग्राहक के लिए लगे रहते हैं तो , आप गलत हैं ।
आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि - एटीएम मशीन में ए.सी. क्यों लगाया जाता है, जबकि एटीएम में कोई भी व्यक्ति ज्यादा समय तक नहीं रुकता है ?
दअरसल बैंक अपने ATM रूम में AC अपने ग्राहकों को ठंढक देने के लिए नहीं बल्कि ATM मशीन को ठंढक देने के लिए लगाते हैं। भला अब आप सोचेंगे कि ATM मशीन को क्यों ठंडक देनी ?
जैसा हमे पता है कि ATM मशीन में जो इंटीग्रेटेड कंप्यूटर ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस के लिए लगा होता है, वो 24×7 चलता रहता हैं। लगातार काम करने के कारण कंप्यूटर में लगे माइक्रो प्रोसेसर और अन्य उपकरण ( Devices ) ज्यादा ताप ( Heat) झेल नहीं पाते और खराब हो सकते हैं । जिसके कारण ATM रूम AC लगा होता हैं ।
ATM रूम के अंदर माइक्रोप्रोसेसर सबसे ज्यादा हीट सेंसेटिव होता है। हालाँकि किसी भी माइक्रो प्रोसेसर का अपना एक सर्किट ब्रेकर होता है जो की एक निश्चित ताप के बाद सर्किट को ब्रेक या ब्लॉक कर देता है , जिसको हम 'कंप्यूटर हैंग' के नाम से जानते हैं जिससे माइक्रो प्रोसेसर या दूसरे कल पुर्जे जलने से बच जाते हैं।
लगातार 24 घंटे ATM मशीन चलती रहती हैं , जिसके कारण हैंग होने की संभावना हमेशा बनी रहती है , इसलिए ATM को ठंडा रखने के लिए ATM रूम में AC लगाए जाते हैं ।
Tags
ज्ञान संसार