देश में अब तक 41 करोड़ 54 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए; स्वस्थ होने की दर बढकर 97 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हुई


राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 41 करोड़ 54 लाख कोविड टीके लगाये गये हैं। पिछले चौबीस घंटे में 34 लाख 25 हजार से अधिक टीके लगाये गये। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि कल 36 हजार 977 से अधिक मरीज स्‍वस्‍थ हुए। संक्रमण से ठीक होने की दर 97 दशमलव तीन-छह प्रतिशत हो गयी है। कोविड महामारी से तीन करोड़ तीन लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

  पिछले चौबीस घंटे में 42 हजार से अधिक नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। देश में कोविड मरीजों की कुल संख्‍या और घटकर लगभग चार लाख सात हजार रह गयी है।
  साप्‍ताहिक सकारात्‍मकता दर पांच प्रतिशत से नीचे दो दशमलव शून्‍य नौ प्रतिशत और दैनिक सकारात्‍मकता दर लगातार 30 वें दिन तीन प्रतिशत से नीचे दो दशमलव दो-सात प्रतिशत है।

    कोविड नमूनों की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और अब तक 44 करोड़ 91 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post